
सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प और रोमांचक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक स्लॉथ बियर अपने बच्चे के साथ दिखाई दे रहा है। खतरे को भांपते ही भालू दो पैरों पर खड़ा होकर बाघ को सीधी चुनौती देता नजर आ रहा है।
बच्चा भालू अपनी मां के आसपास रक्षात्मक मुद्रा में दिख रहा है। वीडियो में साफ दिखाई देता है कि भालू अपने बच्चे की सुरक्षा को लेकर बेहद उग्र हो गया है। संभावित खतरे को देखते हुए उसने आक्रमण की मुद्रा अपनाते हुए बाघ के सामने डटकर खड़े होने का फैसला किया।विशेषज्ञों का क्या कहना है? वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार, स्लॉथ बियर का दो पैरों पर खड़ा होना मात्र जिज्ञासा नहीं बल्कि एक प्रभावी बचाव और चेतावनी का तरीका है। जब इन्हें कोई खतरा महसूस होता है।
चाहे वह दूसरे शिकारी जानवर हों, दूसरे भालू हों या इंसान। ये तुरंत खड़े हो जाते हैं। इस मुद्रा में वे तेजी से पंजों से हमला कर सकते हैं या जरूरत पड़ने पर भाग भी सकते हैं। स्लॉथ बियर मुख्य रूप से चींटी और टर्माइट खाने वाले होते हैं, लेकिन इनका स्वभाव काफी अनिश्चित और अप्रत्याशित माना जाता है।संरक्षण की जरूरत वर्तमान में स्लॉथ बियर ‘Vulnerable’ (संकटापन्न) श्रेणी में आते हैं। इनकी संख्या लगातार घट रही है, इसलिए इनके संरक्षण की तत्काल जरूरत है।
सौजन्य से: स्लॉथ बियर प्रोजेक्ट









