उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 आईएएस और 20 पीसीएस अफसरों के तबादले

खबर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए 10 आईएएस और 20 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। बुधवार देर शाम कार्मिक विभाग की ओर से तबादला आदेश जारी किए गए। इस फेरबदल में पांच जिलों को नए मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) मिले हैं, जबकि कई अधिकारियों को नगर निगमों, विकास प्राधिकरणों और महत्वपूर्ण विभागों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी आदेश के अनुसार, दीपक सैनी को देहरादून, प्रवीण कुमार को पिथौरागढ़, अनामिका को अल्मोड़ा, राहुल आनंद को उत्तरकाशी और दीपक रामचंद्र को चमोली का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। वहीं, देहरादून के सीडीओ अभिनव शाह को अपर सचिव पर्यटन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आईएएस अधिकारी आशिमा गोयल को नगर आयुक्त हरिद्वार नगर निगम बनाया गया है।

अपर सचिव निधि यादव से पंचायतीराज विभाग के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया गया है। अभिषेक त्रिपाठी को निदेशक पंचायतीराज और जय भारत सिंह को अपर निदेशक शहरी विकास बनाया गया है। स्मृता परमार को नगर आयुक्त रुड़की, श्याम सिंह राणा को अपर नगर आयुक्त देहरादून, नुपुर वर्मा को नगर आयुक्त रुद्रपुर और परितोष वर्मा को नगर आयुक्त काशीपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा आईएएस अधिकारी गौरी प्रभात को संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की और दीक्षिता जोशी को संयुक्त मजिस्ट्रेट काशीपुर नियुक्त किया गया है। पीसीएस अधिकारी जीवन सिंह को आयुक्त गन्ना एवं चीनी काशीपुर, त्रिलोक मार्तोलिया को अपर आयुक्त कुमाऊं और रामजी शरण को अपर निदेशक सूचना प्रौद्योगिकी बनाया गया है।

अन्य तबादलों में नारायण सिंह को एडीएम चमोली, पंकज कुमार को अपर मेलाधिकारी कुंभ, रविंद्र बिष्ट को एडीएम बागेश्वर, निर्मला बिष्ट को एडीएम ऊधमसिंह नगर, जितेंद्र कुमार को एडीएम देहरादून और कमलेश मेहता को एडीएम रुद्रप्रयाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, गोपाल राम बिनवाल को उप मेलाधिकारी कुंभ नियुक्त किया गया है।

सम्बंधित खबरें