फेसबुक पर एडीएम की ‘नकली पहचान’…फ्रेंड रिक्वेस्ट के जरिए ठगी की तैयारी?

खबर शेयर करें -


नैनीताल। उत्तराखंड में साइबर ठगों की सक्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। ताजा मामला नैनीताल से सामने आया है, जहां अपर जिलाधिकारी (एडीएम) विवेक राय के नाम और फोटो का इस्तेमाल कर साइबर ठगों ने फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बना दी है। इस डुप्लीकेट आईडी के जरिए उनके परिचितों, अधिकारियों और फेसबुक मित्रों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जा रही है।

मामले की जानकारी मिलते ही एडीएम विवेक राय ने लोगों को सतर्क किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि संबंधित फेसबुक प्रोफाइल पूरी तरह फर्जी है और उसका उनसे कोई संबंध नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि बिना सत्यापन किसी भी फ्रेंड रिक्वेस्ट को स्वीकार न करें और यदि ऐसी कोई फर्जी प्रोफाइल दिखाई दे तो उसे तुरंत फेसबुक पर रिपोर्ट करें।

प्रशासन ने लोगों से सोशल मीडिया पर सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा है कि किसी भी संदिग्ध प्रोफाइल, संदेश या फ्रेंड रिक्वेस्ट की पहले पुष्टि करें और किसी भी तरह की व्यक्तिगत या वित्तीय जानकारी साझा करने से बचें।

सम्बंधित खबरें