
देहरादून। नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला पुलिस जांच में उल्टा पड़ गया। सामने आया कि पीड़िता की मां ने ही अपनी बेटी को विवाह के लिए डेढ़ लाख रुपये में बेच दिया था। सौदे की पूरी रकम न मिलने पर उसने अपहरण की झूठी कहानी गढ़कर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मां समेत चार आरोपियों को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया है, जबकि नाबालिग को मुजफ्फरनगर से सुरक्षित बरामद कर लिया गया। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने लड़की का दो लाख रुपये में विवाह के लिए सौदा किया था।
घटना में शामिल पीड़िता की मां सहित चार आरोपियों को पुलिस ने यूपी और उत्तराखंड के अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है। वहीं, बच्ची को भी मुज्जफरनगर से बरामद किया है। सामने आया कि आरोपियों ने विवाह के लिए पीड़िता का अन्य आरोपी से दो लाख रुपये में सौदा किया था।








