
खटीमा। हल्द्वानी वन प्रभाग के शारदा रेंज स्थित जुबलीगंज बीट कंपार्ट-2 सेना पानी में हाथी ने महिला को पटककर मार डाला। महिला की पहचान श्रीपुर बिछवा निवासी जवाहर सिंह राणा की पत्नी 55 वर्षीय देवकी देवी के रूप में हुई।
जानकारी के मुताबिक देवकी शुक्रवार दोपहर बेटे और अन्य महिलाओं के साथ चारा और मशरूम बीनने जंगल गई थीं। इसी दौरान अचानक हाथी सामने आ गया और सभी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगीं। महिला का बेटा भी वहां से भाग निकला, पर देवकी भाग नहीं पाई। सूचना पर रेंजर मेघा सिंह, रेंजर कैलाश गुणवंत, रविद्र सिंह, खीमानंद आर्यपहुंचे। चकरपुर चौकी प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि जानवरों के चलते अभी परेशानी आ रही है।











