बदरीनाथ से देहरादून लौट रहा हेलीकॉप्टर छई गांव के पास लापता, पांच यात्री और पायलट सवार, ड्रोन से तलाश जारी

खबर शेयर करें -

चमोली। बदरीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा लौट रहा ट्रांस भारत एविएशन का हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास छई गांव के ऊपर लापता होने की सूचना है। हेलीकॉप्टर में पांच यात्रियों समेत कुल छह लोग सवार बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा), पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें सक्रिय हो गई हैं। हेलीकॉप्टर की लोकेशन और उसमें सवार लोगों की स्थिति का पता लगाने के लिए खोज एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर की आखिरी लोकेशन छई गांव के ऊपर स्थित सेना कैंप के पास दिखाई दी है। हादसे के बाद से पायलट से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन अभी तक संपर्क स्थापित नहीं हो पाया है। हेलीकॉप्टर का पता लगाने के लिए ड्रोन की मदद ली जा रही है। खराब मौसम के बीच टीमें लगातार खोजबीन में जुटी हैं।

जोशीमठ चौकी के उपनिरीक्षक मनोहर कन्याल के अनुसार, हेलीकॉप्टर में पांच यात्री और एक पायलट सवार हैं। हालांकि, अभी तक हेलीकॉप्टर के क्रैश होने या क्रैश लैंडिंग की स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। घटनास्थल और हेलीकॉप्टर की वास्तविक स्थिति की जानकारी जुटाई जा रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी घटना पर चिंता जताते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी साझा की है। उन्होंने कहा कि जोशीमठ के नजदीक छई गांव के पास हेलीकॉप्टर क्रैश होने की दुर्भाग्यपूर्ण सूचना मिली है। जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग और एसडीआरएफ की टीमें संयुक्त रूप से बचाव अभियान चला रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर रखी जा रही है। गंभीर रूप से घायलों को बेहतर उपचार के लिए तत्काल हायर सेंटर एयरलिफ्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने हेलीकॉप्टर में सवार सभी यात्रियों की सुरक्षित वापसी के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

सम्बंधित खबरें