देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच फायरिंग, दो बदमाशों को लगी गोली

खबर शेयर करें -

देहरादून। देहरादून पुलिस को शनिवार की रात बड़ी कामयाबी मिली है। पटेलनगर के नयागांव में चेकिंग के दौरान दो बदमाशों से पुलिस की आमना-सामना हो गया, जिसके बाद दोनों तरफ से फायरिंग हुई।

हुआ यूं कि पुलिस नयागांव चौकी के पास वाहनों की तलाशी ले रही थी। तभी एक बाइक पर दो युवक आते दिखे, जिनकी बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी। पुलिस ने उन्हें हाथ देकर रोकना चाहा तो वे बाइक भगाकर भागने लगे।

पुलिस ने पीछा किया तो खुद को घिरता देख बदमाशों ने पिस्टल निकालकर पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। गोली सीधे पुलिस की गाड़ी में जा लगी। इसके बाद पुलिस को भी आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग करनी पड़ी, जिसमें दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी।

दोनों को घायल अवस्था में पुलिस ने तुरंत प्रेमनगर अस्पताल में भर्ती कराया है। मौके पर एसएसपी समेत तमाम आला अधिकारी पहुंच गए।

पूछताछ में पता चला है कि ये दोनों शातिर नकबजन हैं और पटेलनगर, सहसपुर और विकासनगर इलाके में कई घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। फिलहाल दोनों बदमाश अस्पताल में भर्ती हैं और पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

सम्बंधित खबरें