पिथौरागढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज रोड : मानसून की पहली बारिश में सड़क धंस गई, 15 गांवों की 3000 आबादी पर संकट

खबर शेयर करें -

पिथौरागढ़। जिले की महत्वपूर्ण इंजीनियरिंग कॉलेज रोड लगातार हो रही बारिश में क्षतिग्रस्त हो गई है। इस सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, कई जगहों पर सड़क का हिस्सा अंदर की ओर धंस गया है। इससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों ने तत्काल मरम्मत की मांग की है ।

लगभग 25 किलोमीटर लंबी इस सड़क पर धौलपोखरी के ठीक ऊपर बारिश के बाद गहरे गड्ढे और सड़क का धंसना आम बात हो गई है, जिससे वाहनों का आवागमन जोखिम भरा हो गया है। छोटे वाहनों का बमुश्किल आवागमन हो पा रहा है । भारी वाहनों के लिए दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है।

सड़क से जुड़े 15 गांवों की करीब 3000 आबादी प्रभावित हुई है। किसान, छात्र, दूध उत्पादक और रोज़गार पर जाने वाले लोग इस सड़क पर निर्भर हैं। एक स्थानीय निवासी ने बताया कि सड़क बनने के बाद जीवन आसान हो गया था, लेकिन सड़क में गड्डा बनने से खतरा हो गया है। लोगों को अब घुमकर दूसरे मार्ग से जाना पड़ रहा है।

स्थानी निवासी गजेंद्र सिंह भंडारी का कहना है कि घर के ऊपर सड़क पर बड़ा सा गड्ढा बन गया है इससे मकान को भी खतरा पैदा हो गया है।
सचिन का कहना है कि सड़क बनने से आवागमन में आसानी हो रही थी लेकिन बारिश के बाद से सड़क पर बने गड्ढे ने मुश्किल पैदा करती है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल सड़क की मरम्मत शुरू करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते ठीक नहीं किया गया तो आगे और बड़ा नुकसान हो सकता है। साथ ही उन्होंने सड़क के स्थायी समाधान (बेहतर ड्रेनेज, गुणवत्ता निर्माण और नियमित रखरखाव) की भी मांग रखी है । प्रभावित गांवों की निवासी बिमला देवी और उर्मिला देवी ने सड़क की मरम्मत की मांग उठाई।

सम्बंधित खबरें