
देहरादून । राज्य में भारी बारिश, मलबा आने के कारण 107 मार्ग बंद हुए है। आपदा प्रबंधन विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक इसमें पिथौरागढ़ जिले के 16 मार्ग प्रभावित है। इसके अलावा नैनीताल जिले में 23 और टिहरी जिले में 15 मार्ग बंद है, यह वह जिले हैं, जहां पर सर्वाधिक सड़क बंद हुई है। बंद मार्गों को खोलने की कोशिश की जा रही है।








