टनकपुर–पिथौरागढ़ हाईवे पर स्वाला-अमोड़ी के बीच बड़ा हादसा टला, बोलेरो सड़क पर पलटी, 6 लोग घायल

खबर शेयर करें -

चंपावत। टनकपुर–पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग एन एच09 पर मंगलवार शाम एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। स्वाला और अमोड़ी के बीच तुलसी होटल के पास यात्रियों से भरी एक बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में वाहन सवार 6 लोग घायल हुए हैं। राहत की बात यह रही कि वाहन सड़क से नीचे खाई में नहीं गिरा, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

मंगलवार शाम करीब चार बजे मुनस्यारी से हल्द्वानी जा रही बोलेरो संख्या UK05 TA-0839 स्वाला और अमोड़ी के बीच मूसलाधार बारिश के बीच सड़क गिली होने के कारण अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर एवं सीएम कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी चंपावत से टनकपुर की ओर तभी अचानक स्थानीय लोग के साथ सीएम कैंप कार्यालय के नोडलअधिकारी कैदार बृजवाल तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े।

स्थानीय लोगों और सीएम कैंप के नोडल अधिकारी ने अन्य यात्रियों ने मिलकर सभी घायलों को सुरक्षित वाहन से बाहर निकाला। सभी घायलों को हल्की चोटें आई हैं और प्राथमिक सहायता के बाद उन्हें दूसरे वाहन से उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे की वजह बोलेरो के ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। गनीमत रही कि वाहन सड़क पर ही पलटा और खाई की ओर नहीं गया, अन्यथा हादसा बेहद गंभीर हो सकता था।

सम्बंधित खबरें