दो कांवड़ियों की मौत पर एनएचएआई पर केस, हादसे का कारण अधिकारियों की घोर लापरवाही

खबर शेयर करें -

हरिद्वार। हरिद्वार के बहादराबाद में निर्माणाधीन फ्लाईओवर से गार्डर गिरने से दो कांवड़ियों की मौत के मामले में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कांवड़ियों के परिजनों की शिकायत पर यह कार्रवाई की है।

पुलिस को मटरू निवासी मोदीनगर और महेश निवासी मुरादनगर ने शिकायत पत्र देकर बताया कि 18 वर्षीय कृष्ण वर्ष पुत्र मटरू और 21 वर्षीय अक्षित उर्फ तनुज पुत्र महेश हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की तरफ जा रहे थे। शनिवार को दोनों कांवड़िए बढ़ेड़ी राजपूतान गांव के पास फ्लाईओवर के नीचे आराम करने के लिए रुके। इसी दौरान फ्लाईओवर पर रखे लोहे के भारी गार्डर दोनों के ऊपर गिर पड़े। गार्डर गिरने से दोनों घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

शिकायत पत्र में आरोप है कि हादसा एनएचएआई की घोर लापरवाही का परिणाम है। शिकायत पत्र में परिजनों ने एनएचएआई के जिम्मेदार अफसरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

सम्बंधित खबरें