विधानसभा चुनाव से पहले युवाओं को सौगात: आयोग ने 1632 पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी किया

खबर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले युवाओं को विभिन्न विभागों में डेढ़ हजार से अधिक पदों पर सरकारी नौकरी का मौका मिलने जा रहा है। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने विभिन्न विभागों में कुल 1,632 पदों पर भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने के लिए लिखित परीक्षाओं और शारीरिक दक्षता परीक्षा का विस्तृत शेड्यूल जारी किया।

आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने बताया कि पूर्व में जारी किए गए भर्ती परीक्षा कैलेंडर के अनुसार सभी भर्ती परीक्षाएं दिसंबर तक समय से पूरी कर ली जाएंगी।

परीक्षा कार्यक्रम

सहायक लेखाकार के 305 पदों के लिए परीक्षा तिथि 23 अगस्त

स्केलर वन विकास निगम 200 पद की शारीरिक दक्षता परीक्षा 20 सितंबर से

सामान्य इंटर स्तरीय 569 पदों पर परीक्षा चार अक्तूबर को

वैयक्तिक सहायक के 101 पद के लिए परीक्षा 12 अक्तूबर को

आईटीआई डिप्लोमा के 78 पदों पर 01 नवंबर को परीक्षा

वन, सचिवालय और पुलिस आरक्षी 179 पद 16 नवंबर से शारीरिक दक्षता

विज्ञान अर्हता के 21 पद 29 नवंबर

स्नातक स्तरीय अर्हता के 106 पद 06 दिसंबर

विशिष्ट अर्हता के 73 पद 20 दिसंबर

सम्बंधित खबरें