हरिद्वार में हाथी ने खेत में काम कर रहे किसान की जान ले ली

खबर शेयर करें -

हरिद्वार। हरिद्वार की सजनपुर पीली ग्राम पंचायत (श्यामपुर) के गांव बाहर पीली में गुरुवार देर शाम खेत में घास काट रहे एक किसान को हाथी ने पटक कर जान ले ली। अचानक हाथी के हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर हाथी को जंगल की तरफ खदेड़ा।

पुलिस के अनुसार, किसान सतपाल (50) पुत्र भगवान सिंह निवासी बाहर पीली हाईवे के किनारे खेत में घास काट रहे थे। इसी दौरान हाथी धमका और सतपाल को पटक डाला। किसान की मौत से ग्रामीण में रोष फैल गया। ग्रामीण श्यामपुर वन रेंज कार्यालय पहुंच गए। यहां किसी अधिकारी के नहीं मिलने पर लोगों ने बाहर पीली अड्डे पर हाईवे जाम करने का प्रयास किया। देर रात तक पुलिस ग्रामीणों को समझाने में जुटी रही।

सम्बंधित खबरें