क्रिप्टो करेंसी में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 27.71 लाख की ठगी

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर । ऑनलाइन निवेश में मोटे मुनाफे का लालच देकर साइबर ठगों ने भवाली निवासी एक व्यक्ति को 27 लाख 71 हजार रुपये का चूना लगा दिया। ठगों ने व्हाट्सएप पर महिला बनकर संपर्क किया और क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर पीड़ित को अपने जाल में फंसा लिया। मामले में साइबर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, मार्च-अप्रैल 2026 के दौरान ठगों ने पीड़ित से व्हाट्सएप पर मोनिका सिंह नाम की महिला बनकर संपर्क किया। महिला ने उसे बताया कि उसके अंकल शेयर कारोबार करते हैं और क्रिप्टो करेंसी में निवेश कर रकम को यूएसडीटी में बदलने से अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है। इसके बाद पीड़ित को एक फर्जी क्रिप्टो ट्रेडिंग ग्रुप में जोड़ दिया गया। ग्रुप में निवेश पर मोटे मुनाफे के स्क्रीनशॉट दिखाकर उसका भरोसा जीता गया।

ठगों के झांसे में आकर पीड़ित ने एसबीआई, कूर्मांचल नगर सहकारी बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा के खातों से अलग-अलग बैंक खातों और यूपीआई नंबरों पर कुल 27 लाख 71 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। शुरुआत में मुनाफे का लालच देकर भरोसा जीतने वाले ठगों ने बाद में रकम हड़प ली।

सम्बंधित खबरें