
लोहाघाट। चंपावत जिले के पाटी में हुए नगर पंचायत के पहले चुनाव में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। निर्दलीय प्रत्याशी नारायण लाल ने भाजपा प्रत्याशी नवीन राम को 224 मतों से हराकर जीत हासिल करते हुए पाटी नगर पंचायत के पहले नगर पंचायत अध्यक्ष होने का गौरव हासिल किया है। नारायण लाल को 738 मत, भाजपा के नवीन राम को 514 मत तथा निर्दलीय पार्वती देवी को 301 मत मिले पाटी नगर पंचायत के पहले चुनाव में भाजपा को बड़ा झटका लगा है।
पार्टी प्रत्याशी नवीन राम को जीत दिलाने के लिए भाजपा के सभी दिग्गज नेताओं के द्वारा जोर-शोर से चुनाव प्रचार किया गया था पर पार्टी प्रत्याशी को जीत दिलाने में नाकाम साबित हुए। वही निर्दलीय प्रत्याशी नारायण लाल ने भाजपा प्रत्याशी को 224 मतों से हराकर भाजपा की जीत के सपनों पर पानी फेर दिया है। नारायण की जीत के पहले से ही कयास लगाए जा रहे थे जो सच साबित हुए। निर्दलीय प्रत्याशी नारायण लाल की जीत पर उनके समर्थकों में भारी उत्साह है। उन्होंने नारायण लाल को बधाई देते हुए रंग गुलाल उड़ाकर जीत का जश्न मनाया। तो वही जीते प्रत्याशी नारायण लाल ने इसे क्षेत्र की जनता की जीत बताया तथा सहयोग के लिए धन्यवाद दिया है। जहां नारायण समर्थकों में उत्साह है तो वहीं भाजपा कार्यकर्ताओ में मायूसी है।









