श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ सजने लगीं माता नंदा-सुनंदा, शनिवार सुबह ब्रह्म मुहूर्त में दर्शन दिए

खबर शेयर करें -

नैनीताल। नैनीताल में बेटी की तरह लगभग चार दिन के लिए अपने मायके आयीं माता नंदा-सुनंदा अब श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ सजने लगी हैं। शनिवार सुबह ब्रह्म मुहूर्त में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत श्रद्धालुओं को माता के दर्शन प्रारंभ हुए।

सेवा समिति भवन में आयोजक संस्था श्रीराम सेवक सभा के चंद्र प्रकाश साह, गोधन सिंह, हीरा रावत, चिराग बिष्ट, सागर सोनकर, अमर साह, गोविंद बिष्ट, सौरभ दास, मोनिका साह, हिमांशु गुप्ता, मेघा बिष्ट, नेहा आर्या, सुमन कोहली, भूमिका, दीपक गुर्रानी, भोला वर्मा, आनंद बिष्ट, विश्वेश गंगोला, सुमन, मेघा, नितेश मेहरा, अमित बिष्ट सहित अन्य कार्यकर्ता सुबह 9 बजे से मूर्ति निर्माण और उनमें रंग भरने के कार्य में जुटे रहे।

मूर्तियों के निर्माण में बीते कुछ वर्षों की तरह इस बार भी पूरी तरह पर्यावरण अनुकूल (Eco-friendly) पदार्थों का प्रयोग किया गया है। इनमें कदली वृक्षों के साथ बांस की खपच्चियां, सूती कपड़े, पाती के पत्ते, रुई, धागे एवं प्राकृतिक रंग शामिल हैं। इसका उद्देश्य नैनी झील में विसर्जन के उपरांत भी पर्यावरण को किसी तरह का नुकसान न होने देना है।

सम्बंधित खबरें