
हल्द्वानी। उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने असम- मेघालय कैडर के वर्ष 1959 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एवं असम के पूर्व डीजीपी बी.डी. खर्कवाल का 17 सितंबर की प्रातः बीमारी के चलते 90 वर्ष की आयु में निधन पर गहरा दुःख एवं शोक व्यक्त किया है। उन्होंने स्व बी.डी. खर्कवाल के निधन को पुलिस एवं प्रशासनिक जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति बताते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।
उनके परिवार में पत्नी श्रीमती नीलिमा खर्कवाल, एक पुत्र और एक पुत्री हैं। उनके पुत्र अमिताभ खर्कवाल भारतीय डाक सेवा में महानिदेशक के पद से वर्ष 2024 में सेवानिवृत्त हो चुके हैं।
स्व0 बी.डी. खर्कवाल मूल रूप से उत्तराखंड के निवासी तथा सेवानिवृत्ति के उपरांत अपने परिवार के साथ एफ-14, जज फार्म, धान मिल, हल्द्वानी में निवास कर रहे थे। उनका कुमाऊं क्षेत्र एवं हल्द्वानी से लंबे समय से गहरा पारिवारिक एवं प्रशासनिक जुड़ाव रहा।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी, गंगा सिंह उदावत,कमांडेंट एसएसबी 57 वाहिनी सितारगंज, अजय प्रताप सिंह हल्द्वानी, की उपस्थिति में नैनीताल पुलिस ने अंतिम सलामी दी।
नैनीताल के एसएसपी ने दिवंगत अधिकारी के पुलिस सेवा में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान को स्मरण* करते हुए शोक व्यक्त किया तथा शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
तदोपरांत उनके पार्थिव शरीर को रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट ले जाया गया, जहां परिजनों एवं गणमान्यजनों की उपस्थिति में सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
नैनीताल पुलिस दिवंगत पूर्व डीजीपी बी.डी. खर्कवाल को विनम्र एवं भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करती है तथा शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की









