
देहरादून । उत्तराखंड में पिछले 24 घंटों (शुक्रवार सुबह 8:30 बजे तक) में पूरे राज्य में सामान्य से 128 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, इस अवधि में जहां सामान्य बारिश मात्र 12.7 मिलीमीटर थी, वहीं वास्तविक बारिश 28.9 मिलीमीटर पहुंच गई।सबसे अधिक बारिश हरिद्वार जिले में हुई, यहां पर सामन्य बारिश 10.8 एमएम की टुन्ना में 115 एमएम बारिश दर्ज की गई है। जबकि टिहरी गढ़वाल में 9 एमएम की तुलना में 53.7 एमएम बारिश हुई है।

राज्य में 118 मार्ग बंद
देहरादून । राज्य में बारिश और भूस्खलन के चलते 118 मार्ग बंद है। आपदा प्रबंधन विभाग के सुबह की सूचना के अनुसार इसमें देहरादून जिले में 21 मार्ग और टिहरी जिले 22 मार्ग बंद है। नैनीताल जिले में 13 और चमोली। में 16 सड़क मार्ग प्रभावित है।









