रामनगर। नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी द्वारा सभी अधीनस्थों को विशेष कार्ययोजना बनाकर टीम गठित कर वांछित/इनामी अभियुक्तों की शत प्रतिशत गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के सख्त दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस के मुताबिक 29 मई 2026 को इनामी अभियुक्त और उसके साथियों ने रामनगर के हाथीडगर क्षेत्र में स्कूटियों से वादी सुरजीत सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी तुमडिया डाम द्वितीय, मालधन चौड़, रामनगर का पीछा कर उनके वाहन को रोककर तमंचे की नोंक में जान से मारने की धमकी देकर वादी के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। जिस संबंध में कोतवाली रामनगर में धारा 115/ 109/ 351(3) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था।
लूट की घटना में संलिप्त अभियुक्त के औईन साथियों को लूट की सामग्री सहित पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है। मुकदमे में वांछित अभियुक्त साहिल के लगातार फरार चलने तथा गिरफ्तारी न होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा उस पर 10,000 रुपए का पुरस्कार घोषित किया गया था।

गठित पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी सर्विलांस एवं मैनुअल इंटेलिजेंस के अधार पर कल 29 जून को ग्रेटर नोएडा से इनामी अभियुक्त साहिल पुत्र बहादुर निवासी बहादुर निवासी मालधन नंबर –04, रामनगर, नैनीताल (उम्र 26 वर्ष)। को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस टीम में मोहन सिंह सौन प्रभारी एसओजी, उपनिरीक्षक बीरेन्द्र बिष्ट (कोतवाली रामनगर)।, हेड कांस्टेबल कुंदन सिंह कठायत(एसओजी),हेड कांस्टेबल, त्रिलोक रौतेला (एसओजी), कांस्टेबल अनिल गिरी(एसओजी)। शामिल थे।