उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में मीडिया प्रोफेशनल्स के लिए सुनहरा मौका

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी । उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (UOU) के ईएमपीसी विभाग में शॉर्ट टर्म आधार पर Jr. Video Editor, Assistant Cameraman और Jr. Graphic Artist पदों पर नियुक्ति के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू आयोजित किया जा रहा है। इच्छुक योग्य उम्मीदवार 17 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को प्रातः 11:30 बजे विश्वविद्यालय परिसर में उपस्थित होकर साक्षात्कार दे सकते हैं।

पदों का विवरण एवं योग्यता

Jr. Video Editor
आवश्यक योग्यता: स्नातक एवं वीडियो एडिटिंग में डिप्लोमा/प्रमाण पत्र।


अनुभव: न्यूनतम 03 वर्ष।
कुशलता: Adobe Premiere, Final Cut Pro, Photoshop एवं After Effects में उत्कृष्ट दक्षता।2. Assistant Cameraman
आवश्यक योग्यता: स्नातक एवं सिनेमा/ग्राफ़ी/वीडियोग्राफी में डिप्लोमा/प्रमाण पत्र।
अनुभव: न्यूनतम 03 वर्ष।
कुशलता: DSLR, Mirrorless एवं Video Cameras के संचालन का समृद्ध अनुभव।3. Jr. Graphic Artist
आवश्यक योग्यता: स्नातक एवं फाइन आर्ट्स/ग्राफिक डिजाइन/एनिमेशन में डिप्लोमा/प्रमाण पत्र।
अनुभव: न्यूनतम 03 वर्ष।
कुशलता: Photoshop, Illustrator, CorelDraw एवं After Effects में प्रवीणता।

वेतनमान एवं अन्य शर्तें

  • मानदेय: ₹25,000/- प्रतिमाह (समेकित)
  • अवधि: अधिकतम 06 माह (पूरी तरह अस्थायी)
  • आवेदन शुल्क: ₹500/- प्रति पद (नॉन-रिफंडेबल)

चयन प्रक्रिया

लिखित/प्रैक्टिकल स्किल टेस्ट के साथ इंटरैक्शन। आवेदन प्रक्रिया उम्मीदवार विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.uou.ac.in/career पर जाकर आवेदन पत्र डाउनलोड करें। पूर्ण रूप से भरा आवेदन पत्र, सभी शैक्षिक एवं अनुभव प्रमाण-पत्रों की मूल एवं स्व-सत्यापित प्रतियां, आधार कार्ड/पासपोर्ट, तथा दो हालिया पासपोर्ट साइज फोटो के साथ इंटरव्यू के दिन उपस्थित हों।महत्वपूर्ण सूचना: इंटरव्यू प्रारंभ होने के बाद पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को किसी भी स्थिति में दक्षता परीक्षा या इंटरैक्शन में शामिल नहीं किया जाएगा।

संपर्क: अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 05946-286002 पर संपर्क करें।यह नियुक्ति उन युवा मीडिया प्रोफेशनल्स के लिए बेहतरीन अवसर है जो वीडियो प्रोडक्शन, कैमरा वर्क और ग्राफिक डिजाइन के क्षेत्र में अपना करियर आगे बढ़ाना चाहते हैं। इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द तैयारी करें और निर्धारित तिथि पर विश्वविद्यालय पहुंचें।

सम्बंधित खबरें