
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में कार्यरत जल संस्थान के सहायक अभियंता सुब्रत सिंह ने लक्ष्मी दत्त जोशी पर फोन पर गाली गलौज करने और धमकाने का आरोप लगाया है। विभाग के अधिशासी अभियंता एमसी जोशी की ओर से पुलिस अधीक्षक को दी गई तहरीर में कहा है कि इससे कर्मचारियों में भय का माहौल है। दैनिक कार्यों के साथ ही साथ पेयजल आपूर्ति में भी असर पड़ रहा है।
उन्होंने धमकाने वाले के खिलाफ अविलंब कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो कर्मचारी जल आपूर्ति बाधित कर सकते हैं, जल संस्थान के कर्मचारियों और डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ ने धमकाने वाले पर शीघ्र कार्रवाई नहीं किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। कर्मचारियों ने इस संबंध में कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी है।









