डिग्री कॉलेजों के शिक्षकों को लूटने का प्रयास कर रहे हैं साइबर ठग

खबर शेयर करें -

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पिछले तीन दिनों से डिग्री कॉलेज के शिक्षकों को साइबर ठग लूटने का प्रयास कर रहे हैं।
ब्लू डार्ट कुरियर सर्विस की ओर से अपने को एजेंट बताकर वे फोन कर रहे हैं और व्हाट्सएप हैक करके पैसे मांग रहे हैं। गलती से किसी का फोन मिल जाने पर इंटरनेशनल कॉल भी आ रही हैं।

श्री जय नारायण मिश्र पीजी कॉलेज के कला संकाय के अनेक शिक्षकों को बीते रविवार और सोमवार को ठगी रैकेट के विभिन्न सदस्यों के फोन आए थे। मंगलवार को करामत हुसैन डिग्री कॉलेज की शिक्षिकाओं को भिन्न नंबरों से फोन आए हैं। एक शिक्षिका वीणा ठगी का शिकार भी हुई हैं। सरकार से सभी की मांग है कि वह इन सबको पकड़कर सजा दिलाने का काम करे। शिक्षकों पास आए फोन में 7067088133 नंबर से बोलने वाला अपने को अवनीश मिश्र, ब्लू डार्ट कुरियर की ओर से बता रहा था। उसने विभिन्न शिक्षकों को व्हाट्सएप पर स्टार लगा करके एक नंबर भेजा कि यू पी गवर्नमेंट द्वारा भेजे गए डॉक्यूमेंट पर एड्रेस मिसमैच कर रहा है। इस नंबर पर फोन करके मंगा लीजिए। विभिन्न नंबर और व्हाट्सएप ब्लॉक करने के बाद 9232901477 से भी फोन आया था। दोनों नंबर +91 से ही शुरू हो रहे हैं। व्हाट्सएप पर ब्लू डार्ट लिखा फोटो शो हो रहा है।

उपरोक्त नंबरों के अलावा 9546860827 स्टार लगा कर दिए जाने वाले नंबर्स में एक नंबर यह भी है। करामत हुसैन डिग्री कॉलेज की शिक्षिकाओं को 6388366649 और 9238077839 नंबरों से फोन किये जा रहे हैं। विजय बारी राम जनक चौधरी, राजन कुमार शर्मा जैसे ना। इन फोन नंबरों के साथ फ्लैश होते हैं। सचेत रहें और सुरक्षार्थ साइबर क्राइम सेल में कंप्लेन दर्ज करें।

सम्बंधित खबरें