119 वीं जयंती पर ढेला में याद किए गए भगतसिंह

खबर शेयर करें -

रामनगर। शहीद ए आजम भगत सिंह को उनकी 119 वीं जयंती पर राजकीय इंटर कॉलेज ढेला में विभिन्न कार्यक्रमों की माध्यम से याद किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः कालीन सभा में भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण से हुई ।उसके पश्चात ममता बोरा,मानसी करगेती की टीम द्वारा द्वारा सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है गीत सामूहिक रूप से प्रस्तुत किया गया ।अपनी बातचीत रखते हुए अंग्रेजी प्रवक्ता नवेंदु मठपाल ने कहा भगत सिंह मात्र 18 वर्ष की उम्र में 1925 में लाहौर में गठित नौजवान भारत सभा की महासचिव बना और 23 मार्च 1931 को करीब 2 साल जेल में गुजारने के बाद अपने साथियों के साथ फांसी के फंदे पर चढ़ गए।

इस छोटी सी उम्र में राष्ट्रीय स्तर पर क्रांतिकारी गतिविधियां संगठित करने की साथ-साथ उन्होंने तमाम विषयों पर इतना कुछ पढ़ा लिखा, सोचकर अचंभा होता है। आज वक्त की जरूरत है कि हम भगत सिंह की विचारों को आगे बढ़ाएं और उनके सपनों का भारत बनाने के लिए प्रयास करें। जूनियर कक्षा के बच्चों ने भगत सिंह का चित्र बनाया जबकि सीनियर कक्षा के बच्चों ने उनके विचारों से संबंधित पोस्टर का निर्माण किया। प्रियांशी सत्यवली,प्रियांशुजलाल,भावना,माही आर्या ने भगत सिंह के पत्रों,लेख अछूत समस्या, विद्यार्थी और राजनीति, बम का दर्शन का वाचन किया।

इस मौके पर बच्चों को भगत सिंह के जीवन की बारे में जानकारी देने वाली गौहर रजा निर्देशित फिल्म इंकलाब भी दिखाई गई ।इस मौके पर मनोज जोशी ,हरीश कुमार,नवेंदु मठपाल, शैलेन्द्र भट्ट, महेंद्र आर्या,दिनेश निखुरपा, शमा अंसारी,जया बाफ़िला,संजीव कुमार,नरेश कुमार,सुभाष गोला, मौजूद रहे।

सम्बंधित खबरें