
सांवलदे। जिला प्रशासन नैनीताल एवं जिला खेल कार्यालय हल्द्वानी की पहल पर आज राजकीय कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय पश्चिमी सांवलदे में कारगिल दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय अनुसूचित जनजाति के ओपन बालक,बालिका वर्ग की एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख मंजू नेगी,ग्राम प्रधान धर्म सिंह,इंद्र लाल,शिक्षक नेता नवेंदु मठपाल,इको विकास समिति सांवल्दे के अध्यक्ष अंकित बेलवाल तारा दत्त बेलवाल ने संयुक्त रूप से किया।

मुख्य अतिथि संबोधन में ब्लाक प्रमुख मंजू नेगी ने प्रतिभागी बच्चों से शिक्षण के साथ साथ खेलकूद प्रतियोगिताओं में भी अधिकतम भागीदारी का आह्वान किया।

कार्यक्रम आयोजक देवन्द्र भट्ट,जितेंद्र बिष्ट,मयंक मोहन ने जानकारी दी कि अनुसूचित जनजाति के बच्चों के हितार्थ भविष्य में भी इसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेगी।इस मौके पर कबड्डी,रस्सी कूद, शटल रेस आदि खेल आयोजित किए गए।कबड्डी बालक, बालिका दोनों ही वर्गों में थारी विजेता,सांवल्दे उपविजेता रहा।रस्सी कूद में सीनियर वर्ग में अंजलि प्रथम,अर्चना द्वितीय,पारुल तृतीय रही।जूनियर वर्ग में हर्षिता प्रथम,कनक द्वितीय,दिया तृतीय रही।

निर्णायक के रूप में नवीन जोशी,प्रकाश चंद्र फूलोरिया,देवेंद्र बिष्ट मौजूद रहे।कार्यक्रम में ग्राम विकास समिति सांवल्दे अध्यक्ष अंकित बेलवाल,नवेंदु मठपाल,प्रकाश फुलोरिया,देवेंद्र बिष्ट,चित्रा जोशी,अमरजीत सिंह शिक्षक अभिवावक संघ थारी, सायंकालीन स्कूल से ऋतु बेलवाल,खुशी बरवा, वेस्ट वारियर से प्रताप, हेम चंद्र त्रिपाठी, छवि दत्त जोशी,लवी बेलवाल मौजूद रहे।









