उत्तराखंड में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती शुरू, 29 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

खबर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका बनने का इंतजार कर रही महिलाओं के लिए बड़ी खबर है। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग ने राज्यभर के आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त मानदेय पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग की ओर से जारी शासनादेश के अनुसार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर केवल महिला अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

विभाग के अनुसार ऑनलाइन पंजीकरण एवं आवेदन प्रक्रिया 30 जून 2026 को प्रातः 12 बजे से शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी 29 जुलाई 2026 को शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन केवल विभाग की आधिकारिक वेबसाइट wecduk.in के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।

जारी विज्ञापन के अनुसार चयनित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को 9,300 रुपये प्रतिमाह तथा आंगनबाड़ी सहायिका को 5,250 रुपये प्रतिमाह मानदेय प्रदान किया जाएगा।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि भर्ती से संबंधित पात्रता, चयन प्रक्रिया, आवश्यक शर्तें, शासनादेश तथा आवेदन भरने के विस्तृत दिशा-निर्देश विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि ऑनलाइन आवेदन करने से पहले पात्रता एवं दिशा-निर्देशों का भली-भांति अध्ययन कर लें। अधूरी या गलत जानकारी के साथ भरे गए आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

विभाग की ओर से जारी शासनादेश में कहा गया है कि भर्ती प्रक्रिया महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के निर्धारित नियमों एवं शासनादेशों के अनुरूप संपन्न कराई जाएगी।

सम्बंधित खबरें