पत्नी ने किराए के मकान में पति को प्रेमिका के साथ रंगे हाथ पकड़ा, बच्चों समेत दोनों की पिटाई

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी।पत्नी और बच्चों के होते हुए दूसरी महिला से अवैध संबंध रखने वाले व्यक्ति की कहानी मुखानी क्षेत्र में खुलकर सामने आ गई। सूचना मिलते ही पत्नी परिजनों के साथ किराए के मकान पहुंची और पति को प्रेमिका के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। गुस्साए पत्नी ने बच्चों के साथ मिलकर दोनों को जमकर धुन लिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला को संदेह था कि उसका पति काफी समय से दूसरी महिला के संपर्क में है। बुधवार को कथित तौर पर पति के एक मकान में मौजूद होने की जानकारी मिलने पर वह अपने परिजनों के साथ वहां पहुंच गई। इसके बाद पति-पत्नी के बीच तीखी बहस शुरू हो गई, जो कुछ देर के लिए धक्का-मुक्की और हंगामे में बदल गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया और पुलिस को सूचना दी।

थाने में दोनों पक्षों की बात सुनी गई। पुलिस ने प्राथमिक स्तर पर मामले को पारिवारिक विवाद मानते हुए समझाया और भविष्य में विवाद न बढ़े, इसके लिए काउंसिलिंग कराने की प्रक्रिया शुरू की। मुखानी थानाध्यक्ष सुशील जोशी ने बताया कि दोनों पक्ष थाने पहुंचे थे। आपसी सहमति से तत्काल विवाद शांत करा दिया गया है। आवश्यकतानुसार आगे भी काउंसिलिंग कराई जाएगी।

सम्बंधित खबरें