दो उप निरीक्षक बने इंस्पेक्टर, नैनीताल पुलिस ने पीपिंग सेरेमनी का किया आयोजन

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। नैनीताल जिला पुलिस में उप निरीक्षक प्रवीण कुमार एवं मोहम्मद यूनुस को निरीक्षक पद पर पदोन्नति मिल गई है। इस अवसर पर नैनीताल पुलिस ने पीपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ मंजूनाथ टीसी ने ने कंधे पर स्टार लगाकर शुभकामनाएं दी। नैनीताल पुलिस परिवार की ओर से दोनों उपनिरीक्षकों को शुभकामनाएं दी गई।

जनपद में तैनात उप निरीक्षक नागरिक पुलिस प्रवीण कुमार एवं मोहम्मद यूनुस के निरीक्षक पद पर पदोन्नत होने के अवसर पर नैनीताल पुलिस द्वारा पुलिस लाइन नैनीताल में पीपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टीसी द्वारा पदोन्नत उपनिरीक्षकों के कंधों पर स्टार अलंकृत किए गए। दोनों उपनिरीक्षको ने पुलिस विभाग में उपनिरीक्षक पद पर नियुक्ति लेकर अपनी लंबी सेवा देने के उपरांत उन्हें निरीक्षक पद पर पदोन्नत प्राप्त हुई है, जिसके फलस्वरूप एसएसपी नैनीताल एवं समस्त पुलिस परिवार द्वारा उनके अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए अग्रिम दायित्व के लिए शुभकामनाएं दी गई।

पीपिंग सेरेमनी के दौरान रेवाधर मठपाल एसपी संचार जनपद नैनीताल, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन नैनीताल श्री हरकेश सिंह तथा अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मी* मौजूद रहे।

सम्बंधित खबरें