
हल्द्वानी। उत्तराखण्ड बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य योगेश रजवार के नेतृत्व में चाइल्ड हेल्प नैनीताल ,बाल कल्याण समिति नैनीताल ,विधिक सेवा प्राधिकरण ,एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल से रेणु अधिकारी,गोविंद, बनभुलपुरा थाने से एसआई ज्योति कोरंगा तथा व्हिलकिश तथा चाइल्ड हेल्पलाइन नैनीताल से जिला समन्वयक किरन पंत , विधिक से उमा भंडारी, बाल कल्याण से गणेश बिष्ट,केस वर्कर ललित , सरिता , बीना , सूरज द्वारा संयुक्त रूप से नैनीताल जिले के विभिन्न स्थानों पर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य बाल संस्थाओं में व्यवस्थाओं और बच्चों की सुरक्षा का जायजा लेना था।
निरीक्षण के दौरान गफूर बस्ती रेलवे स्टेशन हल्द्वानी के पास सुचेतना द्वारा गैर सरकारी संस्थान का अवैध संचालन किया जा रहा था संस्था में उपस्थित कार्मिक श्रीमती मीना सिंह द्वारा बताया गया कि उक्त संस्था फादर पाईस द्वारा संचालित किया जा रहा है। संस्था को संचालित करने हेतु मिशनरि द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। मौके पर 5 बालिकाएँ और 6 बालक उपस्थित मिले। दस्तावेजों का अभावः संस्था में उपस्थित कार्मिकों द्वारा संस्थान से जुड़ा कोई भी वैध दस्तावेज या मानक प्रस्तुत नहीं किया गया।









