कोर्ट का आदेश आया तो नार्को टेस्ट को भेजी जाएंगी उर्मिला

खबर शेयर करें -

हरिद्वार। अभिनेत्री उर्मिला सनावर के नार्को टेस्ट से पहले गिरफ्तारी को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाओं के बाद हरिद्वार पुलिस ने मंगलवार को बयान जारी कर स्थिति स्पष्ट की है। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने कहा कि कोर्ट का आदेश आने पर उर्मिला को महिला पुलिसकर्मियों के साथ नार्को टेस्ट के लिए भेजा जाएगा।

पत्रकारों से बातचीत में एसएसपी ने बताया कि उर्मिला की गिरफ्तारी नार्को टेस्ट से बचाने के लिए नहीं, बल्कि रानीपुर कोतवाली में दर्ज मुकदमे के तहत की गई। उर्मिला के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हैं। कोर्ट से उर्मिला को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है। 25 अक्तूबर को रानीपुर कोतवाली पुलिस ने उर्मिला सनावर को सहारनपुर में उनके घर से गिरफ्तार किया था।

पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ की बेटी दीपिका राठौड़ ने उर्मिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि उर्मिला ब्लैकमेल कर रही थीं और रविदास धाम अपने नाम करने के साथ पांच करोड़ रुपये की मांग कर रही थीं। एसएसपी के अनुसार, नार्को टेस्ट के लिए कोर्ट का आदेश आवश्यक है। इस मामले की जांच दूसरी एजेंसी कर रही है, जो स्वतंत्र है।

सम्बंधित खबरें