
रुद्रपुर। सिरौली कलां नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी राशिदा बेगम ने शानदार जीत दर्ज की है. बुधवार को हुई मतगणना के बाद राशिदा बेगम को विजयी घोषित किया गया. उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय प्रत्याशी फरहीन जहां को 1763 मतों के बड़े अंतर से शिकस्त दी. जीत की घोषणा होते ही कांग्रेस समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई. समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया।
ऊधम सिंह नगर जिले की सिरौली कलां नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी राशिदा बेगम ने शानदार जीत दर्ज की है. बुधवार को निर्धारित कार्यक्रम के तहत हुई मतगणना पूरी होने के बाद उन्हें निर्वाचित अध्यक्ष घोषित किया गया. राशिदा बेगम ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय प्रत्याशी फरहीन जहां को 1763 मतों के अंतर से पराजित किया।
मतगणना शुरू होने के साथ ही दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों में परिणाम को लेकर उत्सुकता बनी हुई थी. अलग-अलग चरणों में मतों की गिनती आगे बढ़ने के साथ चुनावी तस्वीर साफ होती गई. अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद राशिदा बेगम की जीत पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखने को मिला।
जीत की आधिकारिक घोषणा के बाद समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और जमकर नारेबाजी की. समर्थकों ने इसे कांग्रेस के लिए सिरौली कलां में महत्वपूर्ण राजनीतिक सफलता बताया।
इस चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी राशिदा बेगम और निर्दलीय प्रत्याशी फरहीन जहां के बीच मुख्य मुकाबला रहा. भारतीय जनता पार्टी ने अध्यक्ष पद के लिए अपना प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारा था. ऐसे में चुनाव परिणाम को लेकर स्थानीय राजनीतिक गलियारों में भी लगातार चर्चा बनी हुई थी।
राशिदा बेगम की जीत के बाद अब नगर पालिका क्षेत्र के विकास को लेकर लोगों की उम्मीदें बढ़ गई हैं. स्थानीय लोगों को सड़क, नाली, सफाई, पेयजल और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान की उम्मीद है. वहीं, नवनिर्वाचित अध्यक्ष के सामने पालिका क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की चुनौती होगी।











