एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षरों से जारी कर दिया स्कूलों में छुट्टी का आदेश

खबर शेयर करें -

पिथौरागढ़। सोशल मीडिया पर एसडीएम के हस्ताक्षर वाला फर्जी छुट्टी आदेश वायरल करने के मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। वायरल हुए इस आदेश की जानकारी मिलते ही प्रशासन ने जांच शुरू कर दी। प्रशासन का कहना है कि फर्जी आदेश तैयार करने और उसे प्रसारित करने वाले व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

सोशल मीडिया पर एसडीएम के हस्ताक्षर वाला स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों में फर्जी छुट्टी का आदेश वायरल होने के मामले में एसडीएम जितेंद्र वर्मा ने बताया कि उनकी ओर से ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया गया था। एआई की मदद से फर्जी आदेश पत्र तैयार किया गया है। कहा कि प्रशासन फर्जी आदेश

किसने तैयार किया और इसे सोशल मीडिया पर किस माध्यम से प्रसारित किया इसकी जांच कर रहा है। मामले में पुलिस को तहरीर देने की प्रक्रिया चल रही है और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

सम्बंधित खबरें