
बरेली/हल्द्वानी। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर में एक नया बिजली से चलने वाला इंजन( 6350 हॉर्स पावर ) तैयार किया गया है। यह इंजन संख्या 42967 है और इज्जतनगर शेड का 150वां बिजली का इंजन है। इसका उद्घाटन हाल में पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ने किया था।

इस इंजन की खास बातें
कवच सुरक्षा प्रणाली: अगर ड्राइवर कोई सिग्नल पार कर जाए या दो गाड़ियां एक-दूसरे के सामने आ जाएं तो यह इंजन खुद ही ब्रेक लगा देगा। इससे दुर्घटना रुक जाएगी। एक से ज्यादा इंजन साथ चलाने की सुविधा: लंबी और भारी मालगाड़ियों को आसानी से खींचने के लिए कई इंजनों को एक साथ जोड़कर चलाया जा सकता है।
रात में चमकदार लाइट
रात के समय आगे का रास्ता साफ दिखने के लिए पावर फुल एलईडी लाइट लगाई गई है। इसमें ड्राइवर की आरामदायक सुविधाएं भी है। इंजन की केबिन में एसी लगा है, आरामदायक सीटें हैं, पानी बिना वाला यूरिनल है, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट है और अन्य छोटी-छोटी जरूरी सुविधाएं भी दी गई हैं।
फायदे
यह नया बिजली का इंजन माल ढोने की क्षमता बढ़ाएगा, कम बिजली खर्च करेगा और रेल चलाना ज्यादा सुरक्षित व पर्यावरण के अनुकूल बनेगा। ड्राइवर और उनके सहयोगी लंबी यात्रा में थकान कम महसूस करेंगे।यह इंजन इज्जतनगर शेड की टीम की मेहनत से बना है।








