हल्द्वानी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, चार दोस्तों की मौत

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। शनिवार रात सड़क हादसे ने चार परिवारों की खुशियां छीन लीं। गौलापार-तीनपानी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आने से चार दोस्तों की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो डिवाइडर पर चढ़ गई और उसका एक पहिया उखड़कर दूर जा गिरा। हादसे में युवकों की स्कूटी भी वाहन के नीचे दब गई।

तीनपानी फ्लाईओवर पर हुआ हादसा
पुलिस के अनुसार, गोरापड़ाव हाथीखाल निवासी 17 वर्षीय राहुल राजपूत, गोरापड़ाव निवासी 25 वर्षीय शिवम, बेरीपड़ाव निवासी 20 वर्षीय अंशु आर्य और 18 वर्षीय आदित्य टम्टा आपस में घनिष्ठ मित्र थे। शनिवार रात करीब 10 बजे चारों तीनपानी फ्लाईओवर पर मौजूद थे।

अस्पताल में तोड़ा दम

हादसे की सूचना पर मंडी चौकी और बनभूलपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। चारों घायलों को तत्काल डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने राहुल राजपूत, शिवम और अंशु आर्य को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल आदित्य टम्टा को आईसीयू में भर्ती कराया गया, लेकिन देर रात उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।

चालक हिरासत में, CCTV फुटेज की जांच

हादसे के समय स्कॉर्पियो में दो लोग सवार थे। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक पूछताछ में चालक ने दावा किया कि स्कूटी सवार युवक कथित रूप से गलत दिशा से लालकुआं की ओर जा रहे थे। चालक के अनुसार तेज बारिश के कारण वह उन्हें समय रहते नहीं देख सका, जिससे हादसा हो गया।

हालांकि पुलिस ने चालक के इस दावे की पुष्टि नहीं की है। दुर्घटना की वास्तविक वजह जानने के लिए घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही वाहन की गति और अन्य तकनीकी पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
हादसे के समय स्कॉर्पियो में दो लोग सवार थे। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

क्षेत्र में पसरा मातम
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा बेहद भयावह था। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो का एक पहिया उखड़कर दूर जा गिरा और स्कूटी वाहन के नीचे दब गई।

सम्बंधित खबरें