बाघिन के पेड़ पर चढ़ने का हुनर देख सब हुए कायल

खबर शेयर करें -

देहरादून। सामान्य तौर पर बाघ जमीन पर गति फुर्ती और शिकार को काबू करने के हुनर की बात होती है । इसके साथ ही पानी में उसके तैरने के भी गुणों की चर्चा होती है। पर टाइगर के पेड़ पर चढ़ने के के बारे में चर्चाएं आमतौर पर कम होती हैं ।

एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिस में एक बाघिन बेहद कुशलता के साथ एक पेड़ पर कई फीट ऊंचाई तक बहुत आसानी से पहुंच रही है। इस वीडियो को उत्तराखंड वन विभाग के मुख्य वन संरक्षक डॉ. पराग मधुकर ने भी अपने एक सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड किया है और इससे जुड़ी जानकारी साझा की है।

सम्बंधित खबरें