लम्पता मडगल में हरियाली का उत्सव : 130 ईको टास्क फोर्स जवानों और स्कूली बच्चों ने रोपे सैकड़ों पौधे

खबर शेयर करें -

लम्पता मडगल( पिथौरागढ़) । (विशेष संवाददाता)। लम्पता मडगल क्षेत्र में शुक्रवार को एक पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 130 ईको टास्क फोर्स के जवानों और स्थानीय स्कूलों के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों फलदार, छायादार और औषधीय पौधे रोपे गए।

ईको टास्क फोर्स के अधिकारियों ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन और पेड़ों के महत्व पर जागरूक किया। बच्चों ने भी पौधों को अपनाकर उन्हें पानी देने और संरक्षण का संकल्प लिया। इस अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में हरियाली बढ़ाना और आने वाली पीढ़ी को पर्यावरण प्रति संवेदनशील बनाना है। स्थानीय प्रशासन और सामाजिक संगठनों ने इस प्रयास की सराहना की।

सम्बंधित खबरें