
हल्द्वानी। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच कुमाऊं मंडल के पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। आईजी कुमाऊं निवेदिता कुकरेती ने बुधवार को मंडल के 29 इंस्पेक्टरों के तबादले कर दिए। तबादला सूची देर रात जारी की गई। आदेश के तहत विभिन्न जिलों में तैनात निरीक्षकों को दूसरे जिलों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी सूची के अनुसार, ऊधमसिंह नगर से भूपेंद्र सिंह बुजवान और धीरेंद्र कुमार को नैनीताल भेजा गया है। इसी जिले से हरेंद्र चौधरी और मनोहर दसौनी को चंपावत, राजेंद्र सिंह डांगी को नैनीताल, बसंती आर्या को अल्मोड़ा, प्रकाश सिंह को चंपावत, नरेश चौहान को अल्मोड़ा, संजय पाठक और बिजेंद्र साह को चंपावत, अशोक कुमार को नैनीताल तथा श्याम सिंह रावत को बागेश्वर भेजा गया है।
नैनीताल जिले में तैनात हरपाल सिंह को बागेश्वर और दिनेश सिंह फर्त्याल को पिथौरागढ़ स्थानांतरित किया गया है। वहीं अल्मोड़ा से देवेश कुमार पांडेय और मदन मोहन जोशी को नैनीताल भेजा गया है। इसके अलावा अशोक कुमार, हेम चंद्र पंत, देवेंद्र सिंह नेगी और योगेश उपाध्याय को ऊधमसिंह नगर तथा भुवन चंद्र जोशी को चंपावत में
पिथौरागढ़ से संजीव कुमार को ऊधमसिंह नगर भेजा गया है। चंपावत से पुनीता बलौदी और बची सिंह बिष्ट को नैनीताल, जबकि चेतन रावत को ऊधमसिंह नगर स्थानांतरित किया गया है।
इसी तरह बागेश्वर से कैलाश सिंह नेगी और श्वेता दिगारी को ऊधमसिंह नगर भेजा गया है। जबकि सलाहुद्दीन और त्रिलोक राम बरगला को नैनीताल में नई तैनाती मिली है।











