
गोपेश्वर । बदरीनाथ मंदिर में दो जुलाई को दान पैंसों की गणना के दौरान नगदी और अन्य धातु की कथित चोरी करते हुए सीसीटीवी में रिकार्ड हुई। मामले में पकड़े गए निलंबित बीकेटीसी के सरकारी पीए और प्रोटोकाल कार्मिक प्रमोद नौटियाल को न्यायिक मजिस्ट्रेट ज्योतिर्मठ हिना कौसर की अदालत ने चार दिनों के लिए पुलिस रिमांड जारी कर दी है।
पुलिस द्वारा आरोपी प्रमोद नौटियाल की (पीसीआर )पुलिस रिमांड के लिए पहली एप्लीकेशन 13 जुलाई को दूसरी 18 जुलाई को और तीसरी आज 27 जुलाई को लगाई गई जिनमें से न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट जोशीमठ द्वारा 13 जुलाई और 18 जुलाई की एप्लीकेशन को खारिज कर दिया गया था जबकि आज 27 जुलाई को पुलिस रिमांड जारी कर दी गई है , आरोपी प्रमोद नौटियाल को 28 जुलाई से 31 जुलाई तक के लिए पुलिस रिमांड जारी हुई है। बता दें कि प्रमोद नौटियाल के अतिरिक्त पुलिस एसआईटी द्वारा बदरीनाथ मंदिर के एक सेवानिवृत अधिकारी राजेन्द्र चौहान को भी इस मामले में गिरफ्तार किया गया है।
बीकेटीसी के प्रभारी अधिकारी युद्धवीर पुष्पवान द्वारा 7 जुलाई की रात्री को प्रमोद नौटियाल के खिलाफ थाना बदरीनाथ में प्राथमिकी दर्ज करवाई थी जिसके बाद 8 जुलाई से प्रमोद बदरीनाथ क्षेत्र से लापता हो गए थे जिनकी तलाश में पुलिस एसआईटी उनके आवास देहरादून तक पहुंची जहां से उन्हें 12 जुलाई की देर रात्री को गिरफ्तार कर बदरीनाथ लाया गया। बदरीनाथ थाने में आवश्यक पूछताछ के बाद उन्हें 13 जुलाई को गोपेश्वर में न्यायिक मजिस्ट्रेट जोशीमठ की अदालत किया गया। …
सीओ चमोली मदन सिंह बिष्ट ने कहा कि आरोपी की पुलिस रि मिल जाने के बाद पुलिस नियमानुसार उनसे आवश्कय पूछताछ व उम्मीद है कि कुछ और बातें सामने आयेंगी
पुलिस मंदिर समिति के सभी प्रकार के स्टाक और रजिस्टरों को खंगाल रही है। पुलिस की अभी तक की जांच में हेली वीआईपी दर्शन से मंदिर समिति को मिलने वाले धनराशि के रिकॉर्ड में कुछ कमियां पाई गई हैं। मंदिर अधिकारियों ने पुलिस को बताया है कि हेली कंपनियों द्वारा अभी मंदिर समिति को कुछ धनराशि दी जानी शेष है, जिस कारण से हेली वीआईपी दर्शन स्टाक रजिस्टर में यह कमियां नजर आ रही हैं। सीओ चमोली मदन सिंह बिष्ट ने बताया कि पुलिस टीम मंदिर में चढने वाले सोना चांदी आदि वस्तुओं का मिलान पिछले कुछ दिनों से बदरीनाथ में कर रही है इसके लिए मंदिर के सभी आवश्यक दस्तावेज व रजिस्टर जांचे जा रहे हैं।









