नैनीताल रोड के रेस्टोरेंट में अचानक भड़की आग, भारी नुकसान का अनुमान

खबर शेयर करें -

नैनीताल। हल्द्वानी में रविवार को नैनीताल रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर तक फैलने से आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग रेस्टोरेंट परिसर में भड़की और देखते ही देखते तेजी से फैलने लगी।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। दमकल कर्मियों ने आग को आसपास के प्रतिष्ठानों तक फैलने से रोकने का प्रयास किया। काफी देर बाद आग पर काबू पाया जा सका। घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन रेस्टोरेंट को भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। विभाग की टीम जांच के साथ ही नुकसान का आकलन कर रही है।
बता दें कि हाल के दिनों में हल्द्वानी में आग की कई घटनाएं हो चुकी हैं। कुछ दिन पूर्व अमेजन के गोदाम में लगी भीषण आग में दो युवकों की मौत हो गई थी। लगातार हो रही आगजनी की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

सम्बंधित खबरें