पुरानी पेंशन बहाली के मुद्दे पर देहरादून में कर्मचारी शिक्षकों ने निकाली रैली

खबर शेयर करें -

देहरादून। पुरानी पेंशन बहाली के मुद्दे पर देहरादून में कर्मचारी शिक्षकों ने विशाल रैली निकाली।पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन की उत्तराखंड राज्य शाखा के नेतृत्व में प्रदेश भर से हजारों कर्मचारी शिक्षक परेड ग्राउंड देहरादून में इकट्ठे हुए।जहां पदेश भर के विभिन्न कर्मचारी शिक्षक संगठन प्रतिनिधियों ने एक स्वर से पुरानी पेंशन बहाली की मांग की।वक्ताओं ने राज्य सरकार ,केंद्र सरकार पर आरोप।लगाया कि वह पुरानी पेंशन के मुद्दे पर जानबूझकर हीलाहवाली ना करे।कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित कर्मचारी शिक्षकों को उन्हीं को भविष्य में चुनावों में वोट देने की शपथ दिलवाई गई जो पुरानी पेंशन बहाल करे।

सभा में वक्ताओं ने शिक्षकों को टी ई टी की बाध्यता से मुक्त रखे जाने की भी मांग की।सभा के पश्चात सभी कर्मचारी शिक्षकों के एन एम ओ पी एस के प्रांतीय नेतृत्व में मुख्यमंत्री आवास घेराव हेतु प्रस्थान किया।मुख्यमंत्री आवास से पहले बैरिकेटिंग लगा रैली को रोक दिया गया। जहां कार्मिको की पुलिस से झड़प भी हुई।वहां पर भी काफी देर तक सभा चलती रही।अंत में शासन के प्रतिनिधि पहुंचे उन्हें ज्ञापन सौंप उनके द्वारा आश्वस्त किया गया कि एक सप्ताह में इस बाबत संगठन के प्रतिनिधियों की मुख्यमंत्री से वार्ता करवाई जाएगी।

सम्बंधित खबरें