सीबीएसई हाईस्कूल परीक्षा : एपीएस की छात्रा उन्नति दुम्का ने 96 प्रतिशत अंक हासिल कर बढ़ाया हल्द्वानी का मान

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। लामाचौड़ क्षेत्र की छात्रा उन्नति दुमका ने सीबीएसई के हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की है। वह लामाचौड़ स्थित एपीएस स्कूल की छात्रा हैं और शिक्षा नगर, नारीपुर की निवासी हैं।।

उन्नति के पिता मोहन शास्त्री ज्योतिष हैं। वह पूजा-पाठ का कार्य करते हैं। बेटी की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है। उन्नति ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है।

उनकी इस मेहनत और लगन ने यह साबित किया है कि सीमित संसाधनों के बावजूद निरंतर प्रयास से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। उनकी सफलता से क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिल रही है।


सम्बंधित खबरें