नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन, मुख्यमंत्री और डीजी सूचना ने जताया शोक 

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। उत्तराखंड के नैनीताल जिले से दुखद खबर सामने आई है। जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ। उनके निधन की खबर से सूचना विभाग समेत पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

गिरिजा शंकर जोशी नैनीताल जिले में जिला सूचना अधिकारी के पद पर सेवाएं दे रहे थे। अपने मिलनसार और सरल स्वभाव के चलते वह विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों और पत्रकारों के बीच काफी लोकप्रिय थे। उनके अचानक निधन की खबर से हर कोई स्तब्ध है।

उनके निधन पर सूचना विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों और पत्रकारों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संवेदना प्रकट की है। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक कल सुबह रानीबाग चित्रशिला घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने भी जिला सूचना अधिकारी श्री गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

सम्बंधित खबरें