
हल्द्वानी। हल्द्वानी के मुखानी कोतवाली क्षेत्र में दो दिन पहले मार्निग वाॅक कर रही बुजुर्ग महिला के कान से कुंडल छीनकर ले जाने वाले दोनों बदमाशों को पुलिस और एसओजी टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से कुंडल भी बरामद कर लिए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी ने आज इसका खुलासे किया।
पुलिस के मुताबिक 30 जुलाई 2026 को चम्पा देवी* पत्नी मनोज नाथ, निवासी जगतपुरम कॉलोनी, हिम्मतपुर मल्ला, हल्द्वानी द्वारा थाना मुखानी में तहरीर दी कि दो अज्ञात युवक उनकी सास के कान से सोने का कुंडल झपटकर फरार हो गए। तहरीर के आधार पर थाना मुखानी में धारा 304(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल मंजूनाथ टीसी द्वारा एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कत्याल को घटना की शीघ्र खुलासे से हेतु विशेष टीम गठित किए जाने के निर्देश दिए गए
आदेश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक मुखानी सुशील जोशी एवं एसओजी प्रभारी मोहन सोन के नेतृत्व में मुखानी पुलिस एवं एसओजी टीम ने झपटमारी की घटना का त्वरित खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटा गया सोने का कान का कुंडल बरामद किया है।
टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के सीसीटीवी कैमरों का गहन अवलोकन किया गया, जिसमें दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए। उनकी पहचान एवं गिरफ्तारी हेतु मैन्युअल एवं टेक्निकल सर्विलांस को सक्रिय किया गया। आज 01 अगस्त को पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास से घटना में शामिल दोनों युवक रिलायंस मॉल के पीछे आम के बगीचे में घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।
इस मामले में अभियुक्त अजय की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से घटना में झपटा गया सोने का एक कान का कुंडल बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317 (2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। दोनों अभियुक्तों को विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि ये दोनों गली-गली में जाकर कबाड़ बीनने का काम करते हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों में अजय पुत्र शांति स्वरूप निवासी वार्ड नं. 1, बिल्सी, थाना बिल्सी, जनपद बदायूं (उ.प्र.) उम्र 22 वर्ष, सूरज जोशी पुत्र नरेंद्र जोशी, निवासी वार्ड नं. 8, बिल्सी, थाना बिल्सी, जनपद बदायूं (उ.प्र.), उम्र 20 वर्ष शामिल हैं। इनके पास से कान के सोने का कुंडल (पीली धातु) बरामद किया गया। अभियुक्त अजय का अपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस टीम में
उपनिरीक्षक वीरेंद्र, चंद, उपनिरीक्षक अविनाश मौर्य, हेड कांस्टेबल त्रिलोक रौतेला (एसओजी), हेड कांस्टेबल कुंदन कठायत (एसओजी), कांस्टेबल भूपेंद्र जेष्ठा (एसओजी), कांस्टेबल अशोक रावत (एसओजी),कांस्टेबल रविंद्र खाती, कांस्टेबल धीरज सूगड़ा,कांस्टेबल रोहित कुमार, कांस्टेबल दिगम्बर ज्याला,हेड कांस्टेबल सुरेश देवड़ी,कांस्टेबल अनिल गिरी (सर्विलांस टीम) कांस्टेबल भानू प्रताप(सर्विलांस टीम) शामिल थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल ने सफल अनावरण करने वाली पुलिस टीम की सराहना करते हुए उन्हें उत्साहवर्धन हेतु 2500 रूपये नगद ईनाम देने की घोषणा की है।









