नदी में फंसे यूपीईएस के छह छात्रों को एसडीआरएफ ने छह किमी पैदल ट्रैकिंग कर सकुशल बचाया

खबर शेयर करें -

देहरादून। यूपीईएस विश्वविद्यालय के छह छात्र ट्रैकिंग हेतु स्वारना नदी, मिसरास पट्टी, थान गांव, देहरादून क्षेत्र में गए थे। वापस आते समय अचानक हुई तेज बारिश के कारण स्वारना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया, जिससे छात्र जंगल में ही फंस गए।

सूचना मिलते ही एसडीआरएफ डाकपत्थर की रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंची। दुर्गम क्षेत्र और बढ़े हुए जलस्तर के कारण टीम ने लगभग छह किलोमीटर पैदल ट्रैकिंग कर सभी छह छात्रों को सकुशल रेस्क्यू किया और उन्हें जिला पुलिस के सुपुर्द किया। रेस्क्यू किए गए सभी छात्र यूपीएस विश्वविद्यालय के हैं और उनकी स्थिति सामान्य है।

एसडीआरएफ के सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने सभी पर्यटकों और छात्रों से अपील की है कि बारिश के मौसम में नदी-नालों के पास न जाएं और मौसम का पूर्वानुमान देखकर ही ट्रैकिंग पर निकलें।

सम्बंधित खबरें