रामनगर घूमने आई पंजाब की पर्यटक का खोया मोबाइल पुलिस ने खोजकर लौटाया

खबर शेयर करें -

रामनगर। नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र में घूमने आई पंजाब की एक पर्यटक का रास्ते में मोबाइल फोन खो गया। मोबाइल खोने से परेशान युवती ने तत्काल 112 पर सूचना देने के साथ ही रामनगर थाना पुलिस को भी इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मोबाइल की तलाश शुरू कर दी।

कपूरथला निवासी अंजली अपनी सहेलियों के साथ रामनगर क्षेत्र में घूमने आई थी। इसी दौरान उसका मोबाइल फोन कहीं गिर गया। मोबाइल की तलाश में न मिलने पर उसने पुलिस से मदद मांगी।।

सूचना मिलते ही नैनीताल पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मोबाइल की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए खोया हुआ मोबाइल बरामद कर लिया। इसके बाद मोबाइल को सकुशल पर्यटक अंजली के सुपुर्द कर दिया गया।

खोया मोबाइल वापस मिलने पर अंजली के चेहरे पर खुशी लौट आई। उसने नैनीताल पुलिस की तत्परता और मदद के लिए पुलिस टीम का आभार जताया। पुलिस की इस कार्रवाई से पर्यटकों के बीच भी पुलिस के प्रति भरोसा मजबूत हुआ है।

सम्बंधित खबरें