प्रॉपर्टी विवाद में तमंचा लहराकर फायरिंग करने वाले आरोपी को पुलिस ने तमंचा समेत किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के रामपुर रोड स्थित बेलबाबा मंदिर के पास जमीन के सौदे में रेटों को लेकर हुए विवाद के बाद अवैध तमंचे से फायर करने वाले बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से तमंचा भी बरामद काया गता।

पुलिस के मुताबिक कल 30 जुलाई को हरिपुर जमन सिंह गांव में प्रापर्टी को लेकर अवैध तमंचा दिखाने एंव फायर होने की अन्य माध्यमों से कोतवाली हल्द्वानी को सूचना प्राप्त हुई।

इस प्रकरण का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसएसपी नैनीताल के निर्देशों के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में थाना स्तर पर तत्काल पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पता लगाने के लिए मुखबिर लगाए गए। बेलबाबा व उसके आस-पास के क्षेत्र में चैकिंग की गयी तो मुखबिर की सूचना पर रोड किनारे जंगल में बने खंडहर में प्रांपर्टी प्रकरण में तमंचा दिखाने व गोली चलाने वाला व्यक्ति छुपा मिला जिससे नाम पता पूछते हुये तलाशी ली गयी तो उक्त व्यक्ति द्वारा अपने नाम हरिद्वारी पुत्र मंगली, निवासी हरिपुर जमनसिंह, रामपुर रोड, हल्द्वानी, उम्र 55 वर्ष, बताया व उसके पास से 01 अदद अवैध तमंचा 32 बोर एवं जिंदा कारतूस बरामद हुआ उक्त व्यक्ति को अवैध तमंचा रखने के जुर्म से अवगत कराते हुये गिरफ्तार किया गया ।

अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली हल्द्वानी में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर किया गया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनोज कुमार व कांस्टेबल अनिल टम्टा शामिल थे।

सम्बंधित खबरें