नैनीताल पुलिस को पहल : फायर कर्मियों के आवास के लिए फायर स्टेशन परिसर में हुआ भूमि पूजन

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। हल्द्वानी फायर सर्विस स्टेशन में कर्मचारियों के लिए आवास बनाए जा रहे । ऐं। नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी ने आज भूमि-पूजन के साथ इसका शुभारंभ किया।

आज शनिवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. द्वारा फायर स्टेशन हल्द्वानी परिसर में फायर सर्विस के अधिकारी/कर्मचारियों के आवास हेतु प्रस्तावित भूमि पर विधिवत भूमि पूजन किया गया।

फायर सर्विस के अधिकारी एवं कर्मचारी जनपद में आपदा, अग्निकांड एवं अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में सदैव तत्परता से अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं। ऐसे में उनके लिए बेहतर एवं सुविधाजनक आवासीय व्यवस्था उपलब्ध कराना कर्मचारी कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

भूमि पूजन के अवसर पर गौरव किरार, मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) नैनीताल, मिन्दर पाल, फायर स्टेशन ऑफिसर (एफएसओ) हल्द्वानी सहित फायर स्टेशन हल्द्वानी के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

सम्बंधित खबरें