
नैनीताल। सिने एवं रंगमंच अभिनेता-निर्देशक स्व. निर्मल पांडे के जन्मोत्सव 2026 के अवसर पर, दिनांक 11 अगस्त 2026 को सायं जगदीश साह प्रेक्षागृह, सीआरएसटी मल्लीताल, नैनीताल में युग मंच नैनीताल के गौरवशाली 50 वर्ष तथा प्रयोगांक नैनीताल की संयुक्त प्रस्तुति के रूप में वरिष्ठ रंगकर्मी एच. एस. राणा द्वारा लिखित एवं निर्देशित नाटक ‘अंतिम युद्ध’ का मंचन किया गया।

निर्देशक एवं लेखक एच. एस. राणा ने बताया कि तीसरे विश्वयुद्ध के बाद की विनाशकारी पृष्ठभूमि पर आधारित यह नाटक डिस्टोपियन और एब्सर्ड शैली में रचा गया है। युद्ध से बचने के लिए एक बंकर में छिपे चार लोगों के जीवन के माध्यम से नाटक मानवीय भूख, भय, प्रेम, विवेक, नैतिकता और जीवन के प्रति सम्मोहन को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। इसमें युद्ध की विभीषिका से उपजे जीवन-दर्शन और मानवीय मूल्यों के क्षरण को अत्यंत संवेदनशीलता के साथ दिखाया गया है।‘अंतिम युद्ध’ केवल देशों के बीच का युद्ध नहीं, बल्कि मनुष्य के भीतर इंसानियत और पशुता के बीच होने वाले अंतिम संघर्ष की कहानी है, जिसमें मनुष्य अपनी सभ्यता और नैतिकता दोनों को खोता हुआ दिखाई देता है। यही नाटक का केंद्रीय और विचारोत्तेजक संदेश रहा।
मंच पर मदन मेहरा ने पुरुष-1/सैनिक/रोबोट की भूमिका में, दीपक साहदेव ने पुरुष-2 की भूमिका में, राजेश आर्या ने बूढ़े आदमी की भूमिका में, योगिता तिवारी ने स्त्री की भूमिका में तथा उमेश कांडपाल ने सैनिक की आत्मा की भूमिका में प्रभावशाली अभिनय किया। सभी कलाकारों ने अपने-अपने पात्रों की मनःस्थितियों, तनाव और संवेदनाओं को प्रभावी ढंग से अभिव्यक्त किया।
मदन मेहरा ने सह-निर्देशन के साथ मंच पर भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मंच संयोजन में मुकेश धस्माना, मंजूर हुसैन, वीरेंद्र साह, विवेक खोलिया, नीरज डालाकोटी सहित अन्य रंगकर्मियों का सहयोग रहा। प्रकाश संयोजन अनिल कुमार, मंच सामग्री उमेश कांडपाल तथा मंच व्यवस्था एच. एस. राणा एवं मदन मेहरा द्वारा की गई।
मंच संचालन उमेश कांडपाल द्वारा किया गया. इस अवसर पर प्रोफेसर लक्ष्मण सिंह बिष्ट बटरोही, प्रोफेसर धनेश पांडे, डॉ नारायण सिंह जंतवाल, श्री जहूर आलम, श्री मिथिलेश पांडे,श्री आलोक साह, श्रीमती गीता साह, श्री राजीव लोचन साह, श्री जितेंद्र बिष्ट, श्री मंजूर हुसैन, श्री अनिल घिल्डियाल, श्री जैसी राम आर्य, डॉ अनिल कार्की, श्री चारु तिवारी, श्री डीके शर्मा, श्री हसन रजा, श्री विक्रम सुयाल, श्री हर्षवर्धन वर्मा, आकाश नेगी, नीरज डालाकोटी, भास्कर बिष्ट, नवीन बेगाना, पवन कुमार, मनोज कुमार, अनुराग बिसारिया, अनवर रज़ा, नासिर अली, रोहित वर्मा, कौशल साह, अजय पवार, खुर्शीद, दिलावर सिराज आदि कला प्रेमी उपस्थित रहे, एवं नाटक व लेखन की सराहना की गई ।









