राज्य स्तरीय हॉकी में हरिद्वार का शानदार प्रदर्शन, पिथौरागढ़ को 9-0 से हराया

खबर शेयर करें -

हरिद्वार, । खेल महाकुंभ 2026-27 के अंतर्गत मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी की राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले खेले गए। अंडर-19 वर्ग में हरिद्वार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पिथौरागढ़ को 9-0 से करारी शिकस्त दी। वहीं अंडर-14 वर्ग में भी हरिद्वार ने पिथौरागढ़ को 12-0 से हराया। अंडर-19 वर्ग के ओसेमीफाइनल मुकाबले में हरिद्वार ने चंपावत को 3-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।

दूसरे सेमीफाइनल में टिहरी ने पौड़ी गढ़वाल को 3-0 से हराया।ओपन वर्ग के सेमीफाइनल में हरिद्वार ने नैनीताल को 5-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल में ऊधमसिंह नगर और पिथौरागढ़ के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें पिथौरागढ़ ने 2-1 से जीत दर्ज की। वहीं अंडर-14 के एक अन्य मैच में पिथौरागढ़ ने देहरादून को 4-1 से हराया।

सम्बंधित खबरें