चलते वाहन में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

खबर शेयर करें -

देहरादून । माजरा क्षेत्र में एक चलती कार में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि चालक ने स्थिति भांपते ही समय रहते कार से कूदकर अपनी जान बचा ली। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, कार (नंबर UK07 TB 6167) मंडी से आईएसबीटी की ओर जा रही थी। तभी चमन विहार कट के पास वाहन से अचानक धुआं निकलना शुरू हो गया। कुछ ही मिनटों में कार ने भीषण आग पकड़ ली।

कार चालक रजत, निवासी देवबंद (सहारनपुर), ने बताया कि धुआं उठता देख वह तुरंत कार से बाहर आ गया। इसकी वजह से बड़ा हादसा होने से टल गया और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। घटना के दौरान राहगीरों में भी हड़कंप मच गया और कुछ देर तक ट्रैफिक प्रभावित रहा।

सम्बंधित खबरें