उद्यमी हरीश धामी को पंचायती राज केन्द्रित सेवाओं के लिए जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में मिला सम्मान

खबर शेयर करें -

धारचूला। सीमान्त धारचूला के ग्राम स्तरीय उद्यमी और कुमाऊँ विश्वविद्यालय सभा के सदस्य हरीश धामी को पंचायती राज केन्द्रित सेवाओं के लिए क्षेत्रीय स्तर पर सम्मानित किया है। उन्हें यह पुरूष्कार जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आयोजित कार्यक्रम में जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, जम्मू कश्मीर के पंचायती राज मंत्री जाविद अहमद दार एवं भारत सरकार के पंचायती राज सचिव विवके भारद्वाज द्वारा दिया गया। इस कार्यक्रम में आठ राज्यों के प्रतिनिधियों ने भागीदारी की।

ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत आधारित डिजिटल सेवा वितरण को सुदृढ़ बनाने तथा अन्तिम छोर तक नागरिक सेवाओं की प्रभावी पहुँच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पंचायती राज मंत्रालय एवं काॅमन सर्विस सेन्टर एसपीवी, इलेक्ट्राॅनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के संयुक्त तत्वाधान मे श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) में सेवा से समृद्धि पचंायत आधारित सेवा वितरण विषय पर क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा द्वारा किया गया। इस अवसर पर जम्मू कश्मीर सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री जाविद अहमद दार, पंचायती राज मंत्री मौजूद थे।

सम्बंधित खबरें